Saturday, August 22, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

KDA जनसुनवाई में 41 नए प्रकरण दर्ज, 6 का मौके पर निस्तारण — आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल सख्त

_भारत सिंह चौहान

कोटा।कोटा विकास प्राधिकरण परिसर में आयुक्त महोदय बचनेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में नियमित जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। आयुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में कुल 41 नए प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें भूखंड पट्टे, नामांतरण, पुनर्वास, आधारभूत सुविधाओं का विकास, सड़क-नाली निर्माण सहित अन्य मुद्दे प्रमुख रहे। इनमें से 6 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के लिए आगामी जनसुनवाई में सुनवाई तय कर समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए।

पूर्व में प्राप्त शिकायतों के आधार पर शहर में लंबे समय से खाली पड़े भूखंडों से हो रहे जलभराव, गंदगी और मच्छरों की समस्या को भी गंभीरता से लिया गया।

वहीं, बंधा धर्मपुरा रोड स्थित डिफेंस गृह निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड की ‘डिफेंस कॉलोनी’ में वर्षों से लंबित सेन परमिशन और पट्टे जारी करने की प्रक्रिया शुरू होने पर कॉलोनीवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया।

आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई के दौरान सचिव श्री मुकेश कुमार चौधरी, उपायुक्त श्री हर्षित वर्मा, श्रीमती मालविका त्यागी सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles