Wednesday, October 7, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी और शामगढ़ के यात्रियों को मिलेगी सीधी रेल सुविधा,बीकानेर–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस 26 अगस्त से

भारत सिंह चौहान

कोटा। यात्रियों की सुविधा और बेहतर रेल कनेक्टिविटी के लिए रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 04711/04712 बीकानेर–बांद्रा टर्मिनस–बीकानेर स्पेशल को नियमित ट्रेन के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेन गाड़ी संख्या 14711/14712 बीकानेर–बांद्रा टर्मिनस–बीकानेर एक्सप्रेस के रूप में साप्ताहिक संचालित होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 14711 बीकानेर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का नियमित संचालन 26 अगस्त  से प्रत्येक बुधवार को बीकानेर से दोपहर 13.30 बजे होगा। यह ट्रेन उसी दिन सवाई माधोपुर जंक्शन 22.55 बजे तथा अगले दिन गुरुवार को कोटा जंक्शन 00.30 बजे, रामगंज मंडी 01.33 बजे और शामगढ़ 02.18 बजे पहुंचेगी। मार्ग के अन्य स्टेशनों पर ठहराव करते हुए यह ट्रेन उसी दिन 15.50 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 14712 बांद्रा टर्मिनस–बीकानेर एक्सप्रेस का नियमित संचालन 27 अगस्त 2026 से प्रत्येक गुरुवार को बांद्रा टर्मिनस से सायं 19.25 बजे होगा। यह ट्रेन अगले दिन शुक्रवार को शामगढ़ 07.48 बजे, रामगंज मंडी 08.33 बजे, कोटा जंक्शन 09.30 बजे तथा सवाई माधोपुर जंक्शन 11.30 बजे पहुंचेगी। मार्ग के अन्य स्टेशनों पर ठहराव करते हुए यह ट्रेन उसी दिन रात्रि 23.55 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बीकानेर, श्री डूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़ जंक्शन, चूरू जंक्शन, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़ सीकर, सीकर जंक्शन, रींगस जंक्शन, जयपुर जंक्शन, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर जंक्शन, कोटा जंक्शन, रामगंज मंडी, शामगढ़, नागदा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, गोधरा जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, भरूच जंक्शन, सूरत, वलसाड, वापी एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहरेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति, समय-सारणी एवं ठहराव की जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, रेलवे पूछताछ वेबसाइट अथवा राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (NTES) मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow
Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles