कोटा/ अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग के तत्वाधान में IAS श्री बचनेश कुमार जी अग्रवाल साहब को कोटा (KDA) विकास प्राधिकरण आयुक्त के पद पर नियुक्त होने पर अग्रवाल समाज कोटा संभाग द्वारा कार्यालय पर उनका अभिनंदन एवं सम्मान किया।
संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, संभाग महामंत्री संजय गोयल ने बताया कि KDA के नवनियुक्त आयुक्त श्री बचनेश कुमार जी अग्रवाल का कमिश्नर पद पर नियुक्त होने पर अग्र पहल स्मारिका भेंट कर माला, दुप्पटा पहना कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री संदीप अग्रवाल चांदीवाला, संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रमोद अग्रवाल, महामंत्री गजानंद सिंगल, उपाध्यक्ष मनोज गोयल, आशीष गोयल, श्याम अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल एवं संस्था के पदाधिकारी व समाज के गणमाननीय सदस्यों की उपस्थिति में अभिनंदन स्वागत किया गया।






