Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

टेंट व्यवसाय सामाजिक आयोजनों की रीढ़ — राजेश बिरला

जितेंद्र कुमार शर्मा

टेंट एवं कैटरिंग पर जीएसटी 5% किया जाए — अशोक माहेश्वरी

बारां/हाड़ौती टेंट डीलर्स समिति का शपथ ग्रहण समारोह बूंदी रोड स्थित एक निजी रिसॉर्ट में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में टेंट एवं कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े सामाजिक, आर्थिक और पर्यटन सरोकारों पर विस्तार से विचार व्यक्त किए गए।

समारोह के मुख्य अतिथि राजेश बिरला, अध्यक्ष — कोटा नागरिक सहकारी बैंक ने कहा कि” टेंट व्यवसाय सामाजिक, धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजनों की रीढ़ है। इसके बिना कोई भी बड़ा आयोजन संभव नहीं है। उन्होंने टेंट व्यवसायियों से समाज के हित में किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया, जिससे सकारात्मक सामाजिक संदेश जाए और व्यवसाय को नई पहचान मिले।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अशोक माहेश्वरी, संभागीय अध्यक्ष — होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान, कोटा डिवीजन एवं अध्यक्ष — कोटा व्यापार महासंघ ने कहा कि “टेंट एवं कैटरिंग व्यवसाय पर वर्तमान 18 प्रतिशत जीएसटी अत्यधिक है। यह व्यवसाय सीधे तौर पर सामाजिक सरोकारों से जुड़ा है, अतः सरकार को इस कर दर को घटाकर 5 प्रतिशत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाड़ौती क्षेत्र में पर्यटन के निरंतर विकास से कोटा में भविष्य में डेस्टिनेशन वेडिंग्स बढ़ेंगी, जिससे टेंट, कैटरिंग और होटल उद्योग को नई गति मिलेगी।”

राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल ने कहा कि “कोटा तेजी से एक प्रमुख पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा है। यहां आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय आयोजनों से न केवल टेंट व्यवसाय को मजबूती मिलेगी, बल्कि कोटा की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और सुदृढ़ होगी।”

प्रदेश अध्यक्ष रास बिहारी शर्मा ने कहा कि “हाड़ौती संभाग में टेंट व्यवसाय की व्यापक संभावनाएं हैं। कोटा में होने वाला अधिवेशन पूरे प्रदेश के टेंट व्यवसायियों के लिए अनुभव, तकनीक और नवाचार का साझा मंच बनेगा।”

होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान, बारां इकाई के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल ने कहा कि” टेंट और होटल उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं। पर्यटन एवं सामाजिक आयोजनों के विस्तार से दोनों क्षेत्रों को समान रूप से लाभ मिलेगा और हाड़ौती क्षेत्र आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनेगा।”

इस अवसर पर हाड़ौती टेंट डीलर्स समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यकारिणी में अध्यक्ष

दीपक सिंघल

महामंत्री: गुरमीत सिंह सन्नी

कोषाध्यक्ष: मोर मन सिंह

उपाध्यक्ष: सौरभ पोरवाल, कपिल शर्मा, मुकेश श्रृंगी, पूनम अग्रवाल, अशोक देवकीनन्दन मनोनीत किए गए।

समारोह में राज्य के विभिन्न संभागों से आए टेंट व्यवसायियों की गरिमामय उपस्थिति रही। इनमें—

अजमेर से मो. अजीम, संदीप गोयल,जयपुर से अतुल शर्मा,जोधपुर से जालाराम,पाली से जहीर मकरानी,नागौर से पंकजलाल गोयल,उदयपुर सेअर्जुन खोखावत,भरतपुर से मुकेश गुप्ता,झुंझुनूं से मुकेश धानका,बीकानेर से पूनमचंद कच्छवा, सुनील भाटी समेत सभी लोगों की सहभागिता रही।

इसके अतिरिक्त हाड़ौती संभाग के कोटा, बारां, बूंदी एवं झालावाड़ जिलों से बड़ी संख्या में टेंट व्यवसायी उपस्थित रहे। समारोह में अतिथियों का स्मृति चिन्ह एवं हाड़ौती के पर्यटन स्थलों की स्मारिका भेंट कर सम्मान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles