Wednesday, October 7, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ग्राम पंचायत माटुंडा में वित्तीय साक्षरता की ओडियो विडियो ट्रेनिंग आयोजित

ग्राम पंचायत माटुंडा में वित्तीय साक्षरता की ओडियो विडियो ट्रेनिंग आयोजित

महावीर सेन✍️

बूंदी/माटुंदा /ग्राम पंचायत सभागार माटुंदा में राजस्थान ग्रामीण बैंक माटुंदा एवं वित्तीय साक्षरता केंद्र तालेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता जागरूकता के तहत ओडियो विडियो ट्रेनिंग आयोजित की गई।

शिविर में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

इस दौरान राजस्थान ग्रामीण बैंक माटुंदा के शाखा प्रबंधक देवीलाल मेघवाल एवं जसवीर सिंह, स्केल-2 व वित्तीय परामर्शदाता विकास पांचाल व सहायक वित्तीय परामर्शदाता तुलसीराम सैनी द्वारा स्वर्गीय हेमंत पांचाल, पति संजू पांचाल, की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो-दो लाख रुपये , कुल चार लाख रुपये के बीमा क्लेम की राशि का चेक संजू पांचाल को प्रदान किया गया ।

शिविर में विकास पांचाल ने ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग एवं सुरक्षित लेन-देन के बारे में जानकारी देते हुए UPI, ATM, मोबाइल बैंकिंग एवं इंटरनेट बैंकिंग का सुरक्षित उपयोग करने के तरीके समझाया।

शिविर में साइबर फ्रॉड के विभिन्न प्रकार, उनसे होने वाले आर्थिक नुकसान तथा साइबर धोखाधड़ी होने की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई। ग्रामीणों से डिजिटल लेन-देन करते समय सतर्कता बरतने और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की अपील की गई।

शिविर में इस दौरान

महेंद्र मेघवाल एवं अन्य बैंक कर्मचारी , राजीविक की महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles