कोटा। लोकसभा अध्यक्ष कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की।
दौरे के दौरान ओम बिरला नयापुरा स्थित पूर्व पार्षद रेणु नरवाला के निवास पर पहुंचे। गौरतलब है कि पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में पूर्व पार्षद रेणु नरवाला का निधन हो गया था। हादसे के बाद से ही नरवाला परिवार में शोक का माहौल है।
ओम बिरला ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और दिवंगत रेणु नरवाला को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे और पूरा समाज परिवार के साथ खड़े हैं।
इस दौरान बिरला ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और कुछ समय उनके साथ बिताया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।






