Wednesday, October 7, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पीछे से ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान पंडित की मौत

कोटा। बूंदी जिले के तालेड़ा रेलवे कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय हुकमचंद पुत्र श्याम बिहारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। हुकमचंद पंडित का काम करते थे और मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, हिंडोली मार्ग पर कल शाम करीब 4 बजे पीछे से आ रहे एक ट्रक ने हुकमचंद की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए बूंदी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर कर दिया।

एमबीएस अस्पताल में उपचार के दौरान हुकमचंद ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। हादसे को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow
IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow
Brown And White Modern Makeup Artist Poster_20251219_204351_0000
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles