Saturday, August 22, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लाडपुरा में सनसनीखेज मर्डर: पुरानी रंजिश में युवक सलमान की चाकू मारकर हत्या

कोटा के लाडपुरा इलाके में देर रात एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सलमान के रूप में हुई है, जिस पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ चाकू से वार किए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी सोहेल के साथ पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया।

एफएसएल और एमओबी टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

फिलहाल रामपुरा कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles