Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर “एक परिंडा परिंदे के नाम” कार्यक्रम आयोजित

कोटा/राष्ट्रीय कवि संगम कोटा का विशेष प्रकृति से जुड़ा एक कार्यक्रम, जिसके अंतर्गत गणेश उद्यान में आज “एक परिंडा परिंदे के नाम” कार्यक्रम का श्री गणेश विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जितेन्द्र निर्मोही रहे। जिसमें राष्ट्रीय कवि संगम कोटा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ शिवकुमार शर्मा ‘शिव लहरी’ द्वारा बताया गया कि बिना प्रकृति संरक्षण के अच्छे स्वास्थ्य की कल्पना नहीं कि जा सकती एवं उपाध्यक्ष इंदु गौतम ने राजस्थान गुर्जर गोड़ ब्राह्मण महिला शक्ति को भी इस पुण्य कार्यक्रम में शामिल कर मातृ शक्ति को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। महासचिव राम शर्मा कापरेन कहा है कि प्रकृति और कविता एक दूसरे के पर्याय है।प्रेस सचिव रूप नारायण संजय पर्यावरण की महत्ता को कविता से जोड़ा, कवि प्रेमशास्त्री, कवि नहुष व्यास,बंटी सुमन, सन्नी जैन, शुभम मीणा, अंकित मालव जोधराज परिहार व देवेन्द्र गौतम , मोनिका गौतम, अनिता शर्मा व अन्य कवियों ने भी पूण्य कार्य मे भागीदारी निभायी।और अखिल भारतीय गुर्जर गोड ब्राह्मण समाज के महिला मोर्चा के सभी सम्मानित सदस्य राष्ट्रीय कवि संगम के सभी सम्मानित सदस्य और इस पूण्य कार्यक्रम में पर्यावरण सन्देश के साथ उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles