Sunday, August 23, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर:सेवा का अनूठा उदाहरण , स्काउट गाइड के सहयोग से 220 मरीजों की जांच

-भारत सिंह चौहान

​कोटा। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर श्रीराम जानकी मंदिर, केशवपुरा में एक विशाल निशुल्क मल्टी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुधा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण, सेज एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी एवं प्रेमदीप मानव सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर में अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को उच्च स्तरीय परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

 

चिकित्सा शिविर के दौरान सुधा मेडिकल कॉलेज के आठ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इसमें फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जरी एवं नेत्र रोग विशेषज्ञों ने मुख्य रूप से भाग लिया। शिविर में कुल 220 मरीजों का पंजीकरण हुआ। जिनकी गहन स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें मौके पर ही निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। जांच के उपरांत 30 मरीजों को गहन चिकित्सा के लिए चिन्हित किया गया। वहीं 10 मरीजों को सर्जरी की आवश्यकता देखते हुए ऑपरेशन के लिए चुना गया। इन सभी मरीजों को बेहतर उपचार हेतु सुधा मेडिकल कॉलेज, जगपुरा के लिए रेफर किया गया है।

सेवा और अनुशासन की मिसाल पेश करते हुए, राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के 15 स्काउट्स और गाइड्स ने यूनिट लीडर योगिता महावर के नेतृत्व में शिविर में अपनी सराहनीय सेवाएं दीं। स्काउट्स ने मरीजों के पंजीकरण से लेकर डॉक्टरों तक पहुंचाने में पूर्ण सहयोग किया। जिसकी उपस्थित अतिथियों एवं आयोजकों द्वारा मुक्तकंठ से सराहना की गई।

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सरोज वर्मा एवं स्काउट गाइड स्थानीय संघ के प्रधान उमेश मेवाड़ा , स्थानीय समाज सेवी सोनू मेघवाल, विशाल मेहरा , सत्यनारायण सत्तू सेन , भूपेंद्र यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मुख्य संयोजक और सुधा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर नरेंद्र भारती, स्थानीय संघ सचिव प्रकाश जायसवाल, सेज संस्था के भुवनेश राठौर, प्रेमदीप समिति के प्रेम सहाय बहवाल एवं मंदिर समिति के महामंत्री उम्मेद सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सेवा दे रहे चिकित्सकों एवं अतिथियों को तिलक-अक्षत लगाकर, दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

IMG-20260814-WA0034
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles