मयूर टाइम्स न्यूज -गिरिराज महावर
कोटा। जेसीआई कोटा शक्ति द्वारा आदित्य आवास स्थित शोन क्लिनिक में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 26 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।शिविर में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. रीना जैन ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और यह केवल मानव द्वारा रक्तदान से ही संभव है। उन्होंने बताया कि एक यूनिट रक्तदान से तीन लोगों को जीवनदान मिल सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रक्तदान करना चाहिए। जेसीआई कोटा शक्ति की अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता , सचिव प्रीना ताम्बी व कोषाध्यक्ष ज्योति माहेश्वरी ने बताया कि शिविर में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में रीना जैन, रुचिता जैन एवं सुचिता अग्रवाल ने सक्रिय भूमिका निभाई।शिविर के दौरान 45 लोगों का हीमोग्लोबिन, 67 का बीपी, 87 का वजन एवं 23 लोगों की शुगर जांच की गई।ब्लड कैम्प में अपना ब्लड बैंक की टीम ने सेवाए प्रदान की । इन्होंने किया जोड़े से रक्तदान
इस मौके पर निष्ठा ढल, रश्मि स्वामी व टीना जैन सहित कई लोग उपस्थित रहे। वहीं रवींद्र–सुचिता अग्रवाल, जयेश–रीना जैन, उत्तम–रश्मि स्वामी एवं देवेन्द्र–निष्ठा ढल ने जोड़े के रूप में रक्तदान कर प्रेरणादायक संदेश दिया।






