Sunday, August 23, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

संगठन की ओर से 14 अप्रैल 2026 को निकाली जाएगी वाहन रैली

-रामावतार राठौर

कोटा/प्रदेश SC/ST/OBC अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संगठन, कोटा की बैठक आज अंबेडकर भवन, सीएडी सर्किल कोटा में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री मनोहर लाल मीणा की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से कोटा बूंदी बारा झालावाड़ मैं मनाने का निर्णय लिया गया

बैठक के दौरान प्रदेश संगठन सचिव श्री सूरज करण बड़गोतिया जी के उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) कोटा पद पर पदोन्नत होने पर संगठन की ओर से माला एवं साफा पहनाकर उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार 14 अप्रैल को प्रातः 8:00 बजे कोटिया भील सर्किल, रंगबाड़ी कोटा पर संगठन के सभी पदाधिकारी, कर्मचारी, पेंशनर्स एवं समाजबंधु एकत्रित होंगे और राजा कोटिया भील जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके पश्चात अपने अपने वाहनों से झंडा बैनर और डीजे के साथ भव्य रैली के रूप मे रवाना होगी, जो घटोत्कच चौराहा, केशवपुरा चौराहा, दादाबाड़ी चौराहा होते हुए सीएडी सर्किल स्थित अंबेडकर भवन पहुंचेगी। वहां डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा आयोजित की जाएगी। अंत में नाश्ता-पानी के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। संगठन निवेदन करता है कि उक्त कार्यक्रम में अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एवं समाज बंधुओ अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनावे

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश मंडावत, प्रदेश संगठन सचिव श्री सूरज करण बड़गोतिया, संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मेघवाल, संभागीय महासचिव सुखलाल मीणा, संभागीय उपाध्यक्ष राजीव कुमार, नवरत्न सिंह, धर्मेंद्र मेघवाल, जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मीणा, जिला महासचिव विष्णु शंकर मंडावत, जिला कोषाध्यक्ष रघुवीर प्रसाद मीणा,RTU विभागीय समिति अध्यक्ष हरसाईं रेगर मुकुट जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles