जयपुर/राजधानी जयपुर के टोंक रोड स्थित होटल गीतांजलि में दैनिक मरु प्रहार और बात आपकी न्यूज़ के तत्वावधान में भव्य पत्रकार प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से आए 100 से अधिक पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक मरु प्रहार के प्रधान संपादक गोपाल सिंह लबाना रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र सिंह जाजोता, नितिन राठी, कृष्णा चौधरी और गौरी शंकर द्वारा भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मंच पर आगमन पर मुख्य अतिथि गोपाल सिंह लबाना का पत्रकारों ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने 1977 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि तकनीक भले बदल गई हो और पत्रकारिता प्रिंट से ऑनलाइन युग में पहुंच गई हो, लेकिन पत्रकारिता का मूल धर्म आज भी “सत्य का निर्भीक प्रस्तुतीकरण” ही है।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कोटा से श्याम सुंदर शर्मा, गिर्राज महावर और बूंदी से महावीर सेन को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में ज्योतिषाचार्य पूर्ण चंद सोनी उपस्थित रहे
समारोह ने न केवल पत्रकारों को नई दिशा दी, बल्कि उनके कार्य के प्रति सम्मान और उत्साह को भी नई ऊर्जा प्रदान की।






