Sunday, August 23, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में जैन लेडीज यूनिटी की सराहनीय पहल, आश्रम में भोजन व सामग्री वितरण

कोटा, 7 अप्रैल। शहर में सेवा और संवेदना की मिसाल पेश करते हुए दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप लेडीज यूनिटी द्वारा सेवाधाम आश्रम में सेवा गतिविधि आयोजित की गई। कार्यक्रम में सदस्यों ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों और आश्रितों के बीच पहुंचकर न केवल उनकी कुशल-क्षेम पूछी, बल्कि आत्मीय संवाद कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

इस अवसर पर ग्रुप सदस्य स्वाति संजय पाटनी ने अपनी पुत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आश्रम के आश्रित जनों को स्नेहपूर्वक भोजन करवाया। वहीं संगीता शैलेन्द्र ने नववधु गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर सभी जरूरतमंदों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया।

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष मधु शाह (जे के जैन) के नेतृत्व में उपाध्यक्ष मर्दुला-पारस, सचिव कविता-संजय, सुनीता सामरिया, कोषाध्यक्ष अनिता पाटोदी सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा कार्य को सफल बनाया।

संस्था अध्यक्ष मधु शाह ने दोनों परिवारों की इस पहल को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सेवा गतिविधियां जारी रखने का संकल्प दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles