Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कायस्थ समाज बारां का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

बारां। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, जिला बारां द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

सचिव रवि माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पूजन से हुई। इसके बाद महिलाओं एवं बच्चों के लिए डांस, ड्रॉइंग एवं विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विजेताओं को श्री राज सक्सेना एवं अभिषेक सक्सेना द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

कायस्थ महिला मंडल द्वारा श्री चित्रगुप्त जी पर आधारित एक आकर्षक नाटक की प्रस्तुति दी गई, जिसे सभी ने खूब सराहा। कार्यक्रम में वसुन्धरा सक्सेना (अध्यक्ष) के सहयोग एवं रवि माथुर के सफल संचालन एवं भजन संध्या के आयोजन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

इस दौरान “बेस्ट कपल” का चयन पर्ची द्वारा किया गया, जिसमें अनुज श्रीवास्तव एवं आशा श्रीवास्तव विजेता रहे। साथ ही कुमारी अजविका सक्सेना का गिनीज बुक में नाम दर्ज होने पर विशेष सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सामूहिक स्नेह भोज का आयोजन किया गया। अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles