Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री के हाथों सुनील कुमार साहू इंटरनेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित

कोटा/India Proud Book of Records द्वारा गोवा में आयोजित भव्य International Award Convocation 2026 समारोह इस वर्ष वैश्विक स्तर पर विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों ने सहभागिता की, जिससे कार्यक्रम को एक नई ऊंचाई प्राप्त हुई।

इस भव्य समारोह का आयोजन कपिल जी (चेयरमैन, India Proud Book of Records) के मार्गदर्शन एवं कुशल संचालन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसने इसे एक भव्य, गरिमामयी और यादगार आयोजन बना दिया।

इस अवसर पर भारत देश के चयनित प्रतिभाशाली व्यक्तियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में राजस्थान के प्रतिभाशाली अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट सुनील कुमार साहू को “International Youth Iconic Award 2026” से नवाजा गया। यह सम्मान गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिगंबर कामत के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया खेल में उत्कर्ष कार्य के लिए सुनील ने इंटरनेशनल गेम में सिल्वर मेडल नेशनल गेम में लगातार 6 मेडल 3 वर्ष में 20 मेडल जिसमें 12 स्वर्ण पदक जीते

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री दामू नाइक, डॉ. मनु सिंह, डॉ. Andre Godfrey, डॉ. राजेश सोनार एवं डॉ. प्रदीप भारद्वाज नितेश जी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

 

इससे पहले सुबक को नेशनल अवार्ड मेजर ध्यानचंद गौरव समर्पण अवार्ड राजस्थान से यूथ आईकॉन विनर सितम्बर माह 2025 एवं RiFa अवार्ड सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

💪 संघर्ष से सफलता तक

कठिन परिस्थितियों—परिवारिक संकट भाई पापा बहन को खो देना, सुनील की गंभीर दुर्घटना और आर्थिक संघर्ष—के बावजूद सुनील ने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया।सुनील की माता ने मेहनत मजदूरी कर उनका साथ दिया, सुनील ने यह पुरस्कार अपनी मां को समर्पित किया है वहीं सुनील ने शादियों में कैटरिंग प्लेट साफ करना और रिक्शा चलाकर अपने सपनों को जिंदा रखा सुनील ने पुरस्कार अपनी मां को समर्पित किया क्योंकि आज सुनील जो कुछ भी है अपनी मां की बदौलत सुनील ने अपनी सफलता का श्रेय कोच अजीत सिंह राठौड़ और तरुण शर्मा को दिया, जिन्होंने उन्हें निःशुल्क प्रशिक्षण दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles