Wednesday, August 26, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शिक्षा और स्वरोजगार को नई दिशा: एएमपी कोटा का सफल सेमीनार, प्रतिभाओं को मिली आर्थिक सहायता

-अशफाक अंसारी

कोटा। डीसीएम रोड स्थित चिमनी वाले बाबा दरगाह परिसर में एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (AMP) कोटा द्वारा शिक्षा के महत्व एवं स्वरोजगार सहायता विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी रफीक़ मोहम्मद (संरक्षक, अलफतह मस्जिद कंसुआ) ने की। विशिष्ट अतिथियों में उर्दू प्रोफेसर नुसरत फातिमा (राजकीय महाविद्यालय कोटा), अरशद अंसारी (चेयरमैन, वाईजीएन एजुकेशन ग्रुप), हाजी मुख्तार हुसैन (उपाध्यक्ष, मिल्लत चैरिटेबल ट्रस्ट क्लिनिक), सीए इस्लाम खान, हाजी मुमताज अली (चेप्टर हेड, झालावाड़) एवं अली अफज़ल खान (अध्यक्ष, अलफतह मस्जिद) शामिल रहे।

एएमपी क्लस्टर हेड इंजीनियर सिराज अहमद अंसारी ने संस्था की गतिविधियों और प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन लगातार शिक्षा और स्वरोजगार के क्षेत्र में जरूरतमंदों की सहायता कर रहा है।

सेमीनार के दौरान विभिन्न लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। केरियर प्वाइंट की बीपीटी छात्रा को ₹70,000, महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की जीएनएम छात्रा को ₹47,400 तथा रामगंजमंडी की एक महिला को स्वरोजगार हेतु ₹45,000 की सहायता स्वीकृत की गई। इसके साथ ही पांच महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में एएमपी के भामाशाहों एवं समाजसेवियों को उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें मुस्लिम खान, रऊफ अंसारी, डॉ. एडी खिलजी, डॉ. फहद शेख, अतीक अहमद, फारूक खान, हुसैन मंसूरी, इंजीनियर बीटी खान, डॉ. एआर पठान, मुख्तार शेख, शाहरुख शेख, सुहेल शेख सहित कई गणमान्य शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन रिज़वानुद्दीन अंसारी ने किया, जबकि अंत में एएमपी कोटा चेप्टर सेक्रेट्री शाहनवाज़ खान ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इस आयोजन की सफलता में कोटा चेप्टर हेड क़मरूज़्ज़मान खान, शाहनवाज़ खान, हसन जुबेर, रईस खान पिंटू, डॉ. फारूख खान सहित एएमपी कोटा टीम का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles