Wednesday, July 8, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में भव्य श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव, नामी संतों का आगमन, इंद्रेश उपाध्याय जी भी होंगे शामिल

नर्मदेश्वर स्थापना, पंचकुण्डीय महायज्ञ व युवा जागरण के संकल्प के साथ 10 दिवसीय दिव्य आयोजन

कोटा। विज्ञान नगर स्थित श्री मंगलमय चमत्कारी धाम हनुमान सेवा समिति (रजि.) द्वारा आगामी 6 मई  से 15 मई  तक एक विशाल, भव्य एवं दिव्य धार्मिक आयोजन का शुभारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर श्री नर्मदेश्वर स्थापना, विवाह महोत्सव, पंच कुण्डीय महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर से संत-महात्माओं का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा।

इस भव्य आयोजन की विशेष बात यह है कि शिव विवाह उत्सव के अवसर पर प्रख्यात संत पूज्य इंद्रेश उपाध्याय जी का भी आगमन प्रस्तावित है, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का माहौल है। वहीं श्रीमद् भागवत कथा का रसपान पूज्य श्री कृष्ण चंद्र ठाकुर जी के मुखारविंद से 8 मई से 14 मई  तक कराया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत 6 मई को श्री विनायक स्थापना से होगी, जिसके बाद 7 मई को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। 12 मई को शिव विवाह महोत्सव में परम श्रद्धेय इंद्रेश उपाध्याय जी भी आयोजन में शमिल होंगे कथा समापन उपरांत 15 मई को विशाल आम भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है।

श्री मंगलमय चमत्कारी धाम के महंत पंडित अशोक तिवारी ने बताया कि इस धार्मिक महायज्ञ का उद्देश्य केवल आध्यात्मिक उन्नति ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता भी है। इसके तहत युवा सम्मेलन, नशा मुक्ति अभियान, गौ सेवा, पितृ दोष निवारण, रोजगार एवं शिक्षा को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण संकल्प लिए गए हैं। साथ ही समाज के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उच्च शिक्षा एवं स्किल डेवलपमेंट को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य भी रखा गया है।

समिति ने समाज के सभी श्रद्धालुजनों एवं धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि वे इस पुण्य अवसर पर सपरिवार पधारकर कथा श्रवण करें एवं इस महायज्ञ में तन, मन, धन से सहयोग देकर धर्म लाभ अर्जित करें। विशेष सहयोगकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा।

यह आयोजन कोटा शहर में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक जागरण का एक अद्वितीय संगम प्रस्तुत करेगा, जिसमें 108 मूल पाठों के साथ श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य रसपान कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles