Wednesday, August 26, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बारां से चौखंडी तक सर्वधर्म सद्भावना यात्रा का आयोजन

श्री सिद्दीक बाबा लोक कल्याण संस्थान, बारां की पहल

-अखिल नामा

बारां/श्री सिद्दीक बाबा लोक कल्याण संस्थान, बारां के तत्वावधान में दिनांक 28 मार्च को बारां मदनी आश्रम से बारां–चौखंडी सर्वधर्म सद्भावना यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य आपसी भाईचारे, धार्मिक सौहार्द एवं राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा।

इस सर्वधर्म सद्भावना यात्रा में अंतर्राष्ट्रीय समन्वयी सन्त श्री सिद्दीक बाबा के विभिन्न धर्मों से जुड़े शिष्य एवं अनुयायी सम्मिलित हुए। यात्रा बारां से ग्वालियर होते हुए मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न धर्मों के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करती हुई चौखंडी (उत्तर प्रदेश) पहुँची।

चौखंडी पहुँचकर श्रद्धालुओं ने सूफी मत की प्रमुख पीठ पर स्थित मशहूर सूफी बुजुर्ग हजरत हाफिज मोहिउद्दीन शाह की दरगाह पर आयोजित वार्षिक धार्मिक मेले के विविध कार्यक्रमों में सहभागिता की तथा उनकी समाधि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

यह सम्पूर्ण यात्रा अंतर्राष्ट्रीय समन्वयी सन्त श्री सिद्दीक बाबा के सानिध्य में संपन्न हुई। यात्रा का नेतृत्व संस्थान के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र शर्मा ‘पम्मी’ ने किया। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रेम, सौहार्द, आपसी विश्वास तथा सर्वधर्म समभाव की भावना को सुदृढ़ करना है।

संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से सामाजिक एकता, मानवीय मूल्यों और सांप्रदायिक सद्भाव को प्रोत्साहित करने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles