रामगंजमंडी क्षेत्र में मोड़क थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने करीब 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और मोबाइल डाटा का विश्लेषण किया, जिसके बाद गिरोह का पर्दाफाश हुआ।
जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपियों ने जेल के अंदर ही चोरी की साजिश रची थी। जेल से बाहर आते ही उन्होंने योजना के तहत ट्रैक्टर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।
पुलिस के अनुसार इस गिरोह में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
🚨 पुलिस की सख्ती जारी
मोड़क थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।






