Tuesday, August 25, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

महावीर नगर में चेन स्नैचिंग का प्रयास नाकाम, CCTV फुटेज वायरल

कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र में  चेन स्नैचिंग की एक वारदात सामने आई, जिसमें बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। ओपेरा अस्पताल के एक डॉक्टर की पत्नी भारती के गले से सोने की चेन लूटने का प्रयास किया गया, लेकिन सतर्कता के चलते चेन सुरक्षित रही।

यह घटना 2 अप्रैल शाम करीब 6:35 बजे की बताई जा रही है। वारदात का CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाश पैदल जा रही महिला के पास पहुंचे। तभी एक बदमाश ने झपट्टा मारकर चेन खींचने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया और तीनों मौके से फरार हो गए।

पीड़िता ने तुरंत महावीर नगर थाने में इसकी सूचना दी। मामले में महावीर नगर सीआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि डॉक्टर की पत्नी के साथ चेन लूट का असफल प्रयास हुआ है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर तलाश शुरू कर दी गई है।

⚠️ बढ़ते अपराध से चिंता इस घटना के बाद शहर में एक बार फिर बदमाशों के बढ़ते हौसलों को लेकर चिंता बढ़ गई है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles