Tuesday, August 25, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बारां में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य पदयात्रा, कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ ने किया जोरदार स्वागत

-भारत सिंह चौहान

बारां। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित 10वीं विशाल धार्मिक पदयात्रा का शहर में भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। मेला ग्राउंड, मांगरोल रोड पर कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ द्वारा पदयात्रियों का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला।

कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान अंता विधायक प्रमोद जैन भाया, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, पूर्व विधायक पाना चंद मेघवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा ,कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज सहित अनेक नेता पदयात्रा में शामिल हुए।

कार्यक्रम में अंता पूर्व चेयरमैन मुस्तफा खान ,डीसीसी उपाध्यक्ष जाकिर मंसूरी, अशरफ देशवाली, बुलंद इकबाल ,मल्लू भाई अंता ,कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष शाहिद कुंडी, प्रदेश समन्वयक नासिर मिर्जा, पूर्व प्रदेश सचिव रईस फेजी, अब्दुल अज़ीज अंसारी, पूर्व पार्षद नियाज मोहम्मद,निसार अहमद फोटोग्राफर ,सलमान खान, फरीद नॉटी, पप्पू भाई, बृजमोहन सुमन,दिलीप सुमन ,शिवम पांचाल एवं लियाकत अंसारी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला

अंत में कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की ओर से सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया और ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles