Tuesday, August 25, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बारां में ‘परिंडा अभियान’ की शुरुआत 3 अप्रैल से, पक्षियों के लिए दाना-पानी की अनूठी पहल

बारां/भीषण गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने और उनके लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने के उद्देश्य से श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान बारां (श्री राधे ज्वैलर्स परिवार) द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी परिंडा अभियान शुरू किया जा रहा है।

संस्थान के हिमांशु सोनी और माधव सोनी ने बताया कि स्वर्गीय श्री गोविंद लाल जी सोनी की पंचम पुण्य स्मृति के अवसर पर 3 अप्रैल  से इस अभियान का शुभारंभ होगा, जो पूरे ग्रीष्मकाल में लगातार संचालित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में मासूम पक्षी पानी के लिए भटकते रहते हैं। ऐसे में उनके लिए दाना और पानी की व्यवस्था करना मानव का सबसे बड़ा धर्म है। यह अभियान प्रकृति के प्रति हमारे कर्तव्य को निभाने का एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास है।

संस्थान के अध्यक्ष मुकेश सोनी ने जानकारी दी कि मनोहर घाट, शिवाजीनगर क्षेत्र में पक्षियों के लिए दाना चुग्गा रखने हेतु एक पक्का चबूतरा भी बनाया जाएगा, जिसका भूमि पूजन 3 अप्रैल को किया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले वर्षों में भी संस्थान द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर परिंडे बांधकर हजारों पक्षियों को राहत पहुंचाई गई है।

संस्थान ने आमजन से अपील की है कि वे भी अपने घरों और आसपास एक परिंडा जरूर लगाएं और उसमें नियमित रूप से दाना-पानी भरकर इस पुनीत कार्य में भागीदार बनें।

“आओ कुछ करें उनके लिए, जो बोल नहीं सकते खुद के लिए…”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles