Tuesday, July 7, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सरस डेयरी बूथ में देर रात चोरी, लोहे की चद्दर काटकर अंदर घुसे चोर, सामान व नकदी पार

कोटा शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। ताजा मामला महावीर नगर थाना क्षेत्र के अहिंसा सर्किल चौराहे का है, जहां देर रात चोरों ने एक सरस डेयरी बूथ को निशाना बना डाला।

बूथ संचालक मयंक शर्मा ने बताया कि आसपास दुकान लगाने वालों से उन्हें सूचना मिली कि किसी ने डेयरी बूथ के पीछे लगी लोहे की चद्दर काटकर अंदर प्रवेश किया है। मौके पर पहुंचकर जब उन्होंने बूथ का ताला खोला तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए—सारा सामान गायब था।

चोर बूथ से नमकीन, बिस्किट, तेल, साबुन, अगरबत्ती, कुरकुरे के पैकेट सहित करीब दो हजार रुपए के दस और बीस के सिक्के तथा लगभग 3500 रुपए नकद लेकर फरार हो गए। खास बात यह है कि एक दिन पहले ही बूथ में नया माल भरा गया था।

पीड़ित मयंक शर्मा ने महावीर नगर थाने में लिखित शिकायत दी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles