कोटा/केंद्रीय साहित्य अकादमी नई दिल्ली द्वारा टोडा का गोठड़ा ,लक्ष्मीपुरा टोंक राजस्थान के युवा साहित्यकार नन्दू राजस्थानी को गुजरात दौरे पर भेजा जाएगा, जहां पर वो गुजरात साहित्य अकादमी सहित अनेक संस्थाओं का दौरा करेंगे। प्रांतीय भाषा संस्कृति व साहित्य क़ी समालोचना इसका प्रमुख उद्देश्य है।
अकादमी परामर्श मंडल के सदस्य चँदालाल चकवाला ने बताया कि इससे युवा लेखकों को साहित्य के साथ साथ भाषा के वरिष्ठ साहित्यकारों से मिलने का सुअवसर मिलता है।






