कोटा / नगर की लगभग 46 वर्ष पुरानी साहित्यिक संस्था- काव्य कलश के बेनर तले काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमे रोटेदा निवासी हिन्दी व राजस्थानी भाषा के साहित्यकार देवकी दर्पण और कोटा के दुर्गा शंकर वैष्णव को काव्य कलश सारस्वत सम्मान से विभूषित किया गया।साथ ही साहित्यकार योगीराज योगी द्वारा लिखित संत सूरदास चालीसा का विमोचन नगर के प्रख्यात साहित्यकारों द्वारा कर,सस्वर पाठ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अधिष्ठाता डॉक्टर डॉ. गिरी गिरिवर नै की विशिष्ट अतिथि बाल साहित्यकार भगवती प्रसाद गोतम रहे। संचालन वरिष्ठ साहित्यकार रामू भैया ने किया। कार्यक्रम में रामेश्वर शर्मा,’रामू भैया भगवती प्रसाद गौतम,ज्ञान गंभीर अनुराधा शर्मा राम शर्मा, कृष्णा कमसिन, डॉ नलिन साहब, श्रीमती नीलू सिसोदिया, राम मोहन कौशिक, कालीचरण राजपूत आदि कविगण उपस्थित रहे।






