Tuesday, April 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

तलवंडी में दिनदहाड़े दूधवाले का मोबाइल लेकर फरार बदमाश, CCTV में कैद वारदात

कोटा के तलवंडी क्षेत्र में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े झपटमारी की वारदात सामने आई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बंधा निवासी हेमराज गुर्जर, जो दूध सप्लाई का कार्य करते हैं, सुबह करीब 9:10 बजे तलवंडी स्थित मकान नंबर 2-D-57 पर दूध देने पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि हेमराज दूध देने के लिए मकान की पहली मंजिल पर गए हुए थे। इसी दौरान नीचे खड़ी उनकी मोटरसाइकिल में रखा मोबाइल फोन दो नकाबपोश बदमाश निकालकर फरार हो गए। जब हेमराज वापस नीचे लौटे तो उनका मोबाइल गायब था और बदमाश मौके से फरार हो चुके थे।

घटना के बाद वरिष्ठ समाजसेवी भुवनेश गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए पास की फ्लेक्स दुकान से सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर पुलिस को उपलब्ध करवाया और शिकायत दर्ज करवाई। फुटेज में बदमाशों की हरकत साफ दिखाई दे रही है।

इसके अलावा पास के एक मकान में लगे डॉक्टर के सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की मोटरसाइकिल भागते हुए नजर आई, जिसमें वाहन नंबर आंशिक रूप से स्पष्ट हुआ है। यह फुटेज भी पुलिस को सौंप दिया गया है।

घटना के बाद क्षेत्र के निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पोरवाल वरिष्ठ युवा फोरम के मोहनलाल और विमलेश गुप्ता ने पार्षद विवेक राजवंशी से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन में विश्वास बना रहे और भय का माहौल खत्म हो।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles