Tuesday, August 25, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रामपुरा मार्केट में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

कोटा। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर निगम ने रामपुरा मार्केट में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 300 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। निगम की इस अचानक छापेमारी से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिराकर मौके से हटते नजर आए।

नगर निगम की टीम ने बाजार में कई दुकानों पर जांच की, जहां प्रतिबंध के बावजूद भारी मात्रा में पॉलीथिन का उपयोग और भंडारण पाया गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से पॉलीथिन जब्त कर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की।

निगम अधिकारियों ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक है और इस पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू है। इसके बावजूद यदि कोई दुकानदार इसका उपयोग करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। निगम ने आमजन से भी अपील की है कि वे पॉलीथिन का उपयोग बंद कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें।

IMG-20260814-WA0034
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles