Saturday, April 25, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बारां जिला अस्पताल से कैदी फरार होने पर पुलिस अधीक्षक का कड़ा एक्शन

-अखिल नामा

बारां/बारां जिला अस्पताल से एक कैदी के फरार होने के गंभीर मामले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने त्वरित व कठोर कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में चालानी गार्डों की गंभीर लापरवाही सामने आने पर संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीने में दर्द की शिकायत के बाद एक कैदी को छबड़ा से बारां जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया था। देर रात लगभग 2:30 बजे उपचार के दौरान चालानी गार्डों को झपकी आने का फायदा उठाकर कैदी अस्पताल परिसर से फरार हो गया।

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने मामले में तलब किए गए चारों चालानी गार्डों की प्रारंभिक जांच करवाई। जांच में हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार सहित चालानी गार्ड जुनैद, लड्डूलाल, गोपाल और सूरजमल की गंभीर लापरवाही प्रमाणित पाई गई, जिसके आधार पर सभी को निलंबित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि फरार कैदी मध्य प्रदेश निवासी बल्लू जाटव है, जो हत्या के मामले में 19 वर्षों से फरार चल रहा था और पहचान बदलकर रह रहा था। उक्त आरोपी को छीपाबड़ौद पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया था।

कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही बारां जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फरार कैदी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं तथा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles