Sunday, April 26, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में राशन के लिए लंबी कतारें, गेहूं की कमी से बढ़ी उपभोक्ताओं की परेशानी

कोटा शहर में इन दिनों राशन की दुकानों पर उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। हाल ही में राशन डीलरों की हड़ताल समाप्त होने के बाद जैसे ही राशन की दुकानें खुलीं, बड़ी संख्या में लोग गेहूं लेने के लिए पहुंचने लगे।

सुबह से ही लोग राशन की दुकानों के बाहर लाइन लगाकर दुकान खुलने का इंतजार कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि गेहूं लेने वालों की संख्या काफी ज्यादा है, जबकि उसकी आपूर्ति बहुत कम मात्रा में हो रही है, जिससे सभी को राशन मिल पाना मुश्किल हो रहा है।

वहीं राशन डीलरों का कहना है कि उपभोक्ता अधिक हैं और गेहूं की आपूर्ति सीमित है, ऐसे में सभी को गेहूं देना संभव नहीं हो पा रहा है। डीलरों ने प्रशासन से मांग की है कि गेहूं की आपूर्ति बढ़ाई जाए, ताकि सभी राशन उपभोक्ताओं को समय पर गेहूं उपलब्ध कराया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles