Monday, March 9, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बाल श्रम और बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान, हजारों पैम्फलेट वितरित

कोटा। वरिष्ठ जन कल्याण समिति कोटा (राजस्थान) द्वारा कोटा–बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लोकार्पण समारोह के अवसर पर उपस्थित हजारों महिला-पुरुष नागरिकों को बाल श्रम न करने और बाल विवाह रोकने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष श्री चंद्रकांत सिंह परमार के जनहित संदेश वाले हजारों पैम्फलेट का वितरण किया गया।

यह जन-जागरूकता अभियान समिति के महासचिव एवं स्काउट-गाइड जिला कमिश्नर/उप प्रधान यज्ञ दत्त हाड़ा के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में स्वयं हाड़ा के साथ नोबेल स्काउट ग्रुप के मनोज यादव और श्री मनन जागृति संस्थान के फिरोज अहमद ने भी सक्रिय सहयोग दिया। विशेष बात यह रही कि फिरोज अहमद ने रोजा रखने के बावजूद सेवा कार्य में भाग लेकर सामाजिक संदेश दिया।

अभियान का उद्देश्य कोटा–बूंदी लोकसभा क्षेत्र को बाल श्रम मुक्त और बाल विवाह मुक्त बनाना है। इसके लिए 100 दिन की कार्ययोजना के तहत सृष्टि सेवा समिति, बाल संरक्षण इकाई और महिला अधिकारिता विभाग के माध्यम से जन-जन तक संदेश पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, साथिन, बीपी अग्रज दल के जगदीश गुप्ता तथा समाजसेवी अनीता बघेला का भी विशेष सहयोग रहा।

समिति के प्रचार-प्रसार सचिव एस.के. अग्रवाल और महासचिव यज्ञ दत्त हाड़ा ने बताया कि समाज के सहयोग से यह जन-जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र को बाल श्रम और बाल विवाह जैसी कुरीतियों से मुक्त किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles