“अंतिम समय की टालमटोल आपके साल भर के संघर्ष को खतरे में डाल सकती है; 11 मार्च तक आवेदन सुनिश्चित करें”
कोटा। मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए अग्नि-परीक्षा की घड़ी नज़दीक है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET UG 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब अपने निर्णायक मोड़ पर है। भारत के विख्यात इंटरनेशनल एनएलपी (NLP) लाइफ एवं करियर कोच और मैनेजमेंट एनालिस्ट डॉ. नयन प्रकाश गांधी ने भावी डॉक्टरों और उनके अभिभावकों का मार्गदर्शन करते हुए और एक्जाम के समय तनाव को देखते हुए एक विस्तृत कार्ययोजना साझा की है।
डॉ. गांधी ने बताया कि NTA ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 11 मार्च 2026 (बुधवार) कर दी है। उन्होंने अभिभावकों और छात्रों से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे अंतिम समय के सर्वर लोड या तकनीकी बाधाओं का इंतज़ार न करें। पंजीकरण की सुनिश्चितता आज ही करना अनिवार्य है क्योंकि सफलता की पहली सीढ़ी सही समय पर लिया गया सही निर्णय है।
महत्वपूर्ण तिथियां: समय का सही प्रबंधन
डॉ. गांधी ने स्पष्ट किया आधिकारिक एनटीए वेबसाइट में अंकित जानकारी के अनुसार आवेदन पोर्टल 11 मार्च रात 9:00 बजे तक ही खुला रहेगा, जबकि शुल्क भुगतान रात 11:50 बजे तक किया जा सकेगा। इसके बाद 12 से 15 मार्च तक ‘करेक्शन विंडो’ खुलेगी, जिसमें छात्र अपनी त्रुटियों को सुधार सकेंगे। परीक्षा की तिथि 3 मई 2026 तय है, जो छात्रों के भविष्य का फैसला करेगी।
अंतिम समय में रिवीज़न की अचूक रणनीति (Short Duration Revision Strategy)
कम समय में पूरे सिलेबस को समेटने के लिए डॉ. गांधी ने निम्नलिखित ‘ब्लूप्रिंट’ साझा किया:
80/20 नियम का पालन: डॉ. गांधी के अनुसार, परीक्षा का 80% हिस्सा उन 20% महत्वपूर्ण टॉपिक्स से आता है जो हाई-यील्ड (High Yield) होते हैं। अब समय पूरे अध्याय को पढ़ने का नहीं, बल्कि पिछले वर्षों के पेपर्स के आधार पर महत्वपूर्ण चैप्टर्स को रिवीज़न करने का है।
निःशुल्क ‘रिवीजन ब्लूप्रिंट चार्ट’: छात्रों की मदद के लिए उन्होंने एक विशेष चार्ट तैयार किया है, जिसे +91-7976194795 पर संपर्क कर निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।
एक्टिव रिकॉल (Active Recall): केवल नोट्स पढ़ने के बजाय, आंखें बंद करके याद करने की कोशिश करें कि आपने क्या पढ़ा है। यह याद रखने की क्षमता को 300% तक बढ़ा देता है,रिवीजन के साथ मेमरीज में सेट करने का ये प्रभावी तरीका है ।
स्मार्ट नोट्स (Mind Maps): हर चैप्टर के मुख्य फॉर्मूले और कॉन्सेप्ट्स को एक पन्ने पर उतार लें ताकि परीक्षा के आखिरी 2 दिनों में आप पूरा सिलेबस 4-5 घंटों में दोहरा सकें।
तनाव प्रबंधन: विजेता का माइंडसेट (Stress Management Tips)
एक एनएलपी कोच के रूप में डॉ. गांधी ने ‘माइंड ओवर मैटर’ पर ज़ोर दिया:
विज़ुअलाइज़ेशन (Visualization): प्रतिदिन सुबह 5 मिनट यह कल्पना करें कि आप परीक्षा केंद्र में शांति से बैठे हैं और आपको सभी प्रश्नों के उत्तर आ रहे हैं। यह मस्तिष्क को जीत के लिए प्रोग्राम करता है।
तुलना से बचें: दूसरे कितना पढ़ रहे हैं, इस पर ध्यान देने से तनाव बढ़ता है। अपनी तुलना केवल अपने कल के प्रदर्शन से करें। अंतिम समय में किसी मित्र से बात न करे अन्यथा अलग अलग स्ट्रेटेजी मालूम होने पर तनाव उत्पन्न हो सकता है ।हर छात्र की अपनी सामर्थ्यता होती है ,इसलिएंकिसी और की वजह से स्वय के लिए तनाव न ले ,अपनी पढ़ाई ,अपने मेमोरी पर भरोसा रखे आप बेहतर करेंगे ।
नींद और पोषण: मस्तिष्क की कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए 6-7 घंटे की गहरी नींद और पर्याप्त पानी का सेवन अनिवार्य है।
परीक्षा हॉल में तनाव प्रबंधन (Exam Hall Stress Management)
अक्सर छात्र साल भर मेहनत करते हैं, लेकिन परीक्षा के उन 3 घंटों में घबरा जाते हैं। डॉ. गांधी ने इसके लिए विशेष एनएलपी तकनीकें बताई हैं:
बॉक्स ब्रीदिंग (Box Breathing): यदि पेपर देखकर घबराहट हो, तो 4 सेकंड के लिए गहरी सांस लें, 4 सेकंड रोकें और 4 सेकंड में छोड़ें। यह आपके नर्वस सिस्टम को तुरंत शांत कर देता है।
सवालों का वर्गीकरण: पेपर को तीन राउंड में हल करें। पहले राउंड में केवल वे सवाल करें जो 100% आते हैं। दूसरे में वे जिन पर थोड़ा सोचना है, और अंत में कठिन सवाल। इससे आत्मविश्वास बना रहता है।
पॉज़िटिव एंकरिंग: अपने पेन या हाथ की किसी उंगली को ‘सफलता’ के साथ जोड़ें (Anchor)। जब भी डर लगे, उसे स्पर्श करें और याद दिलाएं कि आप एक विजेता हैं।
अभिभावकों के लिए संदेश
डॉ. गांधी ने पेरेंट्स से आग्रह किया कि वे इस गोल्डन कुछ महत्वपूर्ण परीक्षा के नजदीकी महीनों के दौरान बच्चों पर रैंक का दबाव न डालें, बल्कि उन्हें भावनात्मक संबल दें ,और कहे लगे रहो बेटा तुम बहुत बेहतर करोगे ,बाकी ईश्वर पर छोड़ दो ,बेटा आपके हाथ में आपकी कर्तव्यनिष्ठा ,अपनी केपेबिलिटी से सक्रिय अध्ययन करना है ,बाकी सब कुछ मेरे तुम्हारे हाथ में नहीं है ,न तुम्हे तनाव लेना है ,न परिणाम की इच्छा रखनी है ,कर्म पर भरोसा करो ,जो करोगे उसका परिणाम भविष्य में अच्छे सफल व्यक्तित्व बनने के कम आएगा ऐसा बोलकर बच्चों की हौसला अफजाई नियमित रूप से जब भी मिले करे । छात्र कोटा से बाहर के हैं, वे व्यक्तिगत अपॉइंटमेंट बुक करवाकर ‘एग्जाम हॉल स्ट्रेस मैनेजमेंट’ के लिए काउंसलिंग ले सकते हैं। उसके लिए गांधी ने निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर एवं ईमेल जारी किया है +91-7976194795,globalcareernlpcoach@gmail.com
डॉ. गांधी ने अंत में कहा, “टालमटोल की आदत (Procrastination) एक अदृश्य चोर है जो आपके सपनों को चुरा लेता है। जागिए, आज ही आवेदन कीजिए और अपने डॉक्टर बनने के सफर को नई ऊर्जा दीजिए। और अगर आवेदन भर दिया है तो आत्मविश्वास ,लगन और पूरी स्ट्रेटजी के साथ तैयारी में जुट जाए और सोशल मीडिया ,पारिवारिक कार्यक्रमों से दूरी बनाकर केवल तैयारी में लग जाए और तैयारी के दौरान नियमित समय प्रबंधन के साथ अध्ययन और प्रोटीन रिच ,वसा कार्बोहाइड्रेड बैलेंसिंग फूड डाइट ,फलाहार ,स्वास्थ्यवर्धक फ्रूट ज्यूस ड्रिंक्स , योग, प्रणायाम ,उचित खेल एक्टिविटीज ,संगीत सुनना आदि के साथ स्वय को ऊर्जावान भी जरूर रखे ।




