बारां।मौलाना आजाद मानव सेवा संस्थान परिवार के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक मान कमल कुमार जांगिड़ के पदभार ग्रहण करने पर उनके कार्यालय पहुंचकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
संस्थान परिवार के अध्यक्ष शेख बहादुर अली, जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी, उपाध्यक्ष अब्दुल वहीद, मुन्ना मास्टर, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार गोयल शैलू एवं मारुफ लाला ने पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें मुबारकबाद दी।
इस दौरान अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक मान कमल कुमार जांगिड़ ने कहा कि जिले में सभी वर्गों को साथ लेकर साम्प्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे की मजबूत मिसाल कायम की जाएगी। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नव नियुक्त एएसपी को शुभकामनाएं देते हुए जिले में बेहतर कानून व्यवस्था एवं सामाजिक समरसता को लेकर विश्वास व्यक्त किया।






