भारत सिंह चौहान
कोटा/अकलंक कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन, बसंत विहार, कोटा में विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर अकलंक विद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष जैन, सचिव अनिमेष जैन एवं कोषाध्यक्ष कपिल जैन के मार्गदर्शन में एन.एस.एस. यूनिट, परीक्षा समिति तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण हेतु जागरूकता विषयक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पिंकी श्रीवास्तव एवं उप-प्राचार्या नम्रता जैन ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक निदेशक श्री आर.एल. मीणा, संस्थान की सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी डॉ. किरण गुप्ता, डॉ. मिशा शर्मा, एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. योगेश शर्मा, परीक्षा प्रभारी डॉ. योगेश शर्मा, सुश्री सरिता जैन सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।





