Sunday, May 24, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जंगलों को बचा कर जैव विविधता की रक्षा करें 

कोटा। जैव विविधता दिवस पर रामकृष्ण शिक्षण संस्थान भदाना,चम्बल संसद,जल बिरादरी एवं कौशिक गायत्री परिवार बोरखेड़ा आश्रम के तत्वावधान में भूतनाथ मंदिर परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर परोपकार का संदेश दिया।

संस्थान के सचिव युधिष्ठिर चानसी ने बताया कि इस अवसर पर पक्षियों को जल पिलानी हेतु परिंदों की व्यवस्था देहदानी नेत्रदानी स्वर्गीय अमिता भार्गव की स्मृति संस्थान की ओर से की गई व मुख्य वक्ता ओम कोठारी प्रबंध संस्थान के निर्देशक डा अमित राठौर, अध्यक्षता करते हुए चम्बल संसद के संयोजक बृजेश विजयवर्गीय,संचालक यज्ञदत्त हाडा, समाज सेवी अरुण भार्गव बिगुल जैन, राम निवास राठौड़,पूजा मीणा आदि ने जैव विविधता के संरक्षण के लिए वनों, पहाड़ों, नदियों,पेड़ वनस्पतियों के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पर जोर दिया। बढ़ते तापमान और जल वायु परिवर्तन को अभी नहीं सम्हाला तो आने वाला समय नई पीढ़ी के लिए चुनौती वाला होगा।

IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles