Monday, October 12, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

एरोड्राम से विकास पथ तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ठेले-थड़ियां हटाई गईं

भारत सिंह चौहान

कोटा। कोटा विकास प्राधिकरण के आयुक्त  बचनेश अग्रवाल के निर्देशन में मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के तहत एरोड्राम से ईएसआई हॉस्पिटल डिवाइडर के आसपास लगे स्थायी एवं अस्थायी फल-फ्रूट के ठेले और थड़ियों को हटाया गया।

इसके साथ ही गोबरिया बावड़ी चौराहे से विकास पथ रोड तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण भी हटाए गए। मौके पर मौजूद टीम ने कई ठेले और चाय की थड़ियों को ध्वस्त किया। वहीं ट्रांसपोर्ट नगर विस्तार क्षेत्र में भूखंडों पर अस्थायी निर्माण कर बनाई गई झोपड़ियों तथा दुकानों के बाहर रखे सामान को भी हटवाया गया।

प्राधिकरण सचिव मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगातार चलती रही। अभियान के दौरान तहसीलदार ललित किशोर नागर, भू-अभिलेख निरीक्षक हरिश्चन्द्र प्रजापति, पटवारी संदीप गोचर, तकनीकी शाखा के कनिष्ठ अभियंता तथा प्राधिकरण का पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles