जयपुर। स्टार सोशल ग्रुप एवं स्टार हॉस्पिटल द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला शक्ति सम्मान समारोह में अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट सुनील कुमार साहू को जयपुर रत्न से सम्मानित किया गया, वहीं उनकी माताश्री को जयपुर नारी रत्न सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में सुनील कुमार साहू को युवा आइकॉन व सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया था। सुनील की माता ने सुनील को मेहनत मजदूरी करके सपोर्ट किया अस्पताल में झाड़ू पोछा शादियों में खाना बनाना बर्तन साफ करना सब कुछ किया एक सपना सुनील को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनाना ताकि सुनील भारत का नाम रोशन करें 5 साल तक खेल में असफलता के बाद भी सुनील को सपोर्ट किया कभी निराश नहीं होने दिया लोगों के ताने भी झेले लेकिन कभी हार नहीं मानी और सुनील को भी हार नहीं मानने दी सुनील ने बताया अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया इसी के उपलक्ष में सुनील की माता को जयपुर नारी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में राज्यभर से 500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को जयपुर नारी रत्न सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने महिलाओं को रूफटॉप गार्डन और किचन गार्डन विकसित करने के लिए प्रेरित किया तथा शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया। साथ ही वृद्धजनों की सहायता के लिए मोबाइल सेवा दल बनाने की पहल की गई।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ. राकेश के दावत ने बताया कि आज के समय में बड़ी संख्या में बुजुर्ग अकेले रह रहे हैं, ऐसे में उनकी सेवा और सहयोग के लिए समाज को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में जयपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष गोयल, डॉ. रेखा के दावत और डॉ. अंकिता चौधरी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित होकर महिलाओं को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि सुनील कुमार साहू एक अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है और पिछले तीन वर्षों में 20 पदक अपने नाम किए हैं, जिनमें 12 स्वर्ण पदक शामिल हैं। वे राष्ट्रीय स्तर पर भी कई पदक जीत चुके हैं और वर्तमान में पैरा ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं।





