Friday, October 16, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कोटा में महिला न्याय मार्च, कैंडल मार्च के साथ महिलाओं की सुरक्षा और न्याय को लेकर गूंजा स्वर

कोटा ।आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम के नेतृत्व में महिला न्याय मार्च का आयोजन किया गया। यह न्याय मार्च संतोषी नगर चौराहे पर आयोजित किया गया, जिसमें महिला कांग्रेस की पदाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं मौजूद रहे ।

न्याय मार्च में कैंडल मार्च निकालकर महिला पीड़िताओं के प्रति संवेदना व्यक्त की और महिलाओं की सुरक्षा व न्याय की मांग को बुलंद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “March for Justice” और “न्याय मार्च” लिखे बैनर और तख्तियां लेकर महिलाओं के अधिकारों, लैंगिक समानता, शिक्षा और सुरक्षा को लेकर आवाज उठाई।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और समान अवसर के लिए संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए तथा बाल यौन शोषण करने वालों और बलात्कारियों को कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि मृत्युदंड देने जैसे कठोर कानून लागू किए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को न्याय, सुरक्षा और बराबरी का हक दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है और महिला कांग्रेस इस दिशा में लगातार संघर्ष करती रहेगी।

इस मौके सुमन मठसिंहला, लक्ष्मी वर्मा,संगीता संतवानी,स्वाति अग्रवाल, राजेश सेन, प्रीति गौतम, शशि प्रभा उदावत, सुनीता गौतम, प्रीति गौतम, नरोत्तम शर्मा,दीपक गुर्जर मंत्री,सोनू गौड़,आशीष गुर्जर, दीपक योगी, रामसिंह चौहान, राजेश सोनी,निरंजन मेघानी, नितेश पंकज,देवेंद्र सिंह हाड़ा, रोहित प्रजापति,शुभम शर्मा, कृष्णा मेहरा, सुमित शर्मा, कैलाश पेशवानी,सुरेंद्र गुप्ता, हेमराज दाधीच, विक्की गौतम,अनिकेत गौतम, जय सिंह, पंकज वनवानी,मनीष मेहता,सौरभ सैनी, शुभम वैष्णव,भूपेश मालव, जीतू ,मूलचंद शर्मा,बंटी पंकज,रविंद्र जोशी, बबलू यादव,सिमरन यादव, बिहारी यादव, बंटी मीणा, बृजमोहन,धर्मेंद्र गुर्जर,रोहित मीणा, भीमराज, विशाल दाधीच, मनोज गुर्जर आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति अपनी आवाज बुलंद की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles