Tuesday, August 25, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आध्यात्मिक यात्रा आयोजित

कोटा। विजयवर्गीय स्थानीय सभा महावीर नगर केशवपुरा द्वारा 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रंग पंचमी पर्व के उपलक्ष्य में विश्व में एक मात्र अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के मुख्य संस्थापक आचार्य स्वामी जी श्री रामचरण जी महाराज के पीठाधीश्वर स्वामी श्री रामदयाल जी महाराज के सानिध्य में शाहपुरा धाम (भीलवाड़ा) के लिए आध्यात्मिक यात्रा का आयोजन किया गया।

सभा के अध्यक्ष मयंक विजयवर्गीय ने बताया कि यात्रा रवाना होने से पूर्व सभी महिलाओं का यात्रा शुभारंभ यत्र नारीयस्तु पूजन्ते रमंते तत्र देवता का भाव से सम्मान कर मातृशक्ति के योगदान की सराहना की गई। इसके पश्चात सभी श्रद्धालु शाहपुरा धाम के लिए रवाना हुए, जहां रंग पंचमी के पावन अवसर पर आध्यात्मिक वातावरण में भक्ति और शक्ति का मनोकामना अध्यात्म स्तंभ जी के दर्शन लाभ प्राप्त किया और महाराज श्री के मुखारविंद से अणभै वाणी के उपदेशों का आध्यात्मिक अमृत रसपान किया।प्रवचन के पश्चात् चतुर्थमास की घोषणा एवं गुरु महाराज की समाधि का दर्शन आनंद के साथ यात्रा का लाभ लिया गया।

इस यात्रा में विजयवर्गीय नवयुवक मंडल के अध्यक्ष सीताराम जी विजयवर्गीय, समाजसेवी विद्याधर जी विजय, हाड़ौती महिला मंडल की पूर्व संयोजिका शिल्पा विजय सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक आदित्य विजयवर्गीय ने बताया कि शाहपुरा धाम में सभी श्रद्धालुओं ने रंग पंचमी के अवसर पर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया।

स्थानीय सभा महिला मंडल की संयोजिका संतोष विजय, सचिव बृजेश विजय, नीतू विजय, ममता विजय,अनीता विजय, कीर्ति विजय, प्रीति विजय महामंत्री राम अवतार विजय ,विनोद विजय एवं कोषाध्यक्ष धनेश विजय, दिव्य ,संजय विजय ,मनोज विजय सहित सभी सदस्यों रामस्नेही भक्तों का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles