Friday, October 16, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बावड़ी बनी कलाकारों की प्रेरणा, लाइव स्केचिंग सेशन का हुआ आयोजन

 

कोटा। ओखलिया भेरूजी मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन बावड़ी में विरासत को समर्पित एक विशेष लाइव ड्रॉइंग सेशन का आयोजन रविवार 8 मार्च को किया गया। इस कार्यक्रम में कोटा और आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न कलाकारों ने भाग लेते हुए बावड़ी की अद्वितीय स्थापत्य शैली को अपने कागज़ पर उकेरा।

इस कार्यक्रम का आयोजन कोटा आर्ट अकेडमी के तत्वावधान में कुटुंब आर्किटेक्ट्स के सहयोग से किया गया। कोटा आर्ट अकादमी के निदेशक दीपक सोनी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर बावड़ियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्थानीय कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने और सीखने का अवसर प्रदान करना है।

कार्यक्रम में कोटा हेरिटेज सोसाइटी से विक्टोरिया सिंह, जर्मनी आर्किटेक्ट ईबे, आर्किटेक्ट ज्योति सक्सेना तथा अतिथि कलाकार सिद्धार्थ राहुरे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके साथ ही रोहन शर्मा एवं उनकी टीम ने बावड़ी परिसर में भारतीय शास्त्रीय संगीत की मनमोहक प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को सुरमय और भावपूर्ण बना दिया।

इस आयोजन के माध्यम से कलाकारों ने न केवल बावड़ी की सुंदरता को अपनी कला में उतारा, बल्कि शहर की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का संदेश भी दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles