Saturday, May 23, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

आचार्य विद्यासागर पाठशाला के 50 बच्चों को स्वर्णप्राशन अमृतपान करवाया

कोटा/अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप यूनिटी द्वारा पुण्योदय अतिशय क्षेत्र, नसिया में एक स्वास्थ्यवर्धक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आचार्य विद्यासागर पाठशाला के 1 वर्ष से 12 वर्ष तक के लगभग 50 बच्चों को स्वर्णप्राशन अमृतपान करवाया गया।

संस्था की अध्यक्ष ने बताया कि स्वर्णप्राशन, स्वर्ण भस्म एवं विभिन्न आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के मिश्रण से तैयार किया गया एक विशेष स्वास्थ्यवर्धक प्राशन है, जो बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने, मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने तथा सर्दी-खांसी जैसे सामान्य संक्रमणों से बचाव में सहायक माना जाता है।

यह कार्यक्रम नसियां जी के अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ एवं धर्मचंद जैन धनोंप्या की प्रेरणा से आयोजित किया गया। जम्बू जैन सर्राफ ने बताया कि इस पहल से पाठशाला के 50 बच्चों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि संस्था की महिला टीम सामाजिक, धार्मिक, जीव दया, आश्रम सेवा एवं शिक्षा जैसे अनेक सामाजिक क्षेत्रों में निरंतर सहयोग प्रदान करती रहती है।

कार्यक्रम के दौरान महिला दिवस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल संस्था, कोटा की अध्यक्ष मधु शाह एवं सचिव कविता दुगेरिया ने अर्चना (रानी) जैन सर्राफ को भी उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था के कार्यक्रम में संजय दुगेरिया, संजय सिंह, राकेश गर्ग, विमलेश कासलीवाल, चंदन जैन, प्रीतू नगेदा, सरिता ठग सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं संस्कारवर्धक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles