Monday, March 9, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस सड़कों पर, चूल्हे पर खाना बनाकर किया अनोखा प्रदर्शन

कोटा । गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में आज महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम के नेतृत्व में केशवपुरा चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया एवं केशवपुरा चौराहे पर चूल्हे पर कंडे व लकड़ियां रखकर उन्हें जलाते हुए खाना बनाकर महंगाई के खिलाफ अनोखा और प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया ।

इस मौके पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि महंगाई से जूझ रही आम जनता पर गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार की गलत नीतियों के कारण आज आम परिवारों का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है और लोगों के लिए घर का खर्च चलाना भी कठिन होता जा रहा है।

इस मौके पर महिला कांग्रेस कोटा शहर की जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने कहा कि महंगाई की मार झेल रही जनता पर केंद्र सरकार का यह फैसला गरीबी में आटा गीला करने जैसा है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर महिलाओं और गृहिणियों पर पड़ रहा है क्योंकि घर का पूरा बजट रसोई से शुरू होता है और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों की आर्थिक स्थिति को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। सरकार की गलत नीतियों के कारण लोग फिर से कंडों और लकड़ियों के चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हो रहे हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम तुरंत वापस लिए जाएं ताकि आम जनता को राहत मिल सके। महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस जनविरोधी फैसले को जल्द वापस नहीं लिया तो महिला कांग्रेस आने वाले समय में व्यापक स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगी।

इस विरोध प्रदर्शन में निशा मीणा,अंजना गौतम, संगीता संतवानी,स्वाति अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, राजेश सेन, कमलेश, हिना खोसर,सुनीता गौतम, अंकुर गौतम, नरोत्तम शर्मा,सोनू गौड़,आशीष गुर्जर, दीपक योगी, करण सिंह नायक, रामसिंह चौहान, राजेश सोनी,प्रदीप पंवार,निरंजन मेघानी, गिरिराज मीणा, नितेश खंडेलवाल, धर्मवीर मेघवाल, गोपाल गुप्ता, चेतन नागर, नितेश पंकज, रोहित प्रजापति, बंटी नागर, आशीष नागर,सुमित शर्मा,देवेंद्र जयपुरिया, कैलाश पेशवानी, महेश माधवानी, हेमराज दाधीच, विक्की गौतम,पंकज वनवानी,जीतू नागर,मनीष चौहान,मूलचंद शर्मा,धर्मेंद्र गुर्जर, विशाल योगी विशाल दाधीच, सांवरिया मीणा, मनोज गुर्जर आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर महंगाई के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles