कोटा/राज्य माता पन्नाधाय के जन्म उत्सव की पूर्व संध्या पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन आज गीता भवन में होगा एक प्रेस विज्ञप्ति में संस्था के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजश्री जी ने बतलाया कि व गौ सम्मान अभियान के साथ संपूर्ण भारत की राष्ट्रीय भक्ति से ओट क्रोध वीरांगनाओं का सम्मान समारोह भी 8 मार्च को मनाया जाएगा।
आज वीर शिवाजी महाराज की जयंती पर कथा व्यास सुश्री दीदी श्री जी (अंतर्राष्ट्रीय योगाचार्य यज्ञाचार्य भागवताचार्य का सम्मान कर व्यास पीठ का पूजन करवाया
इस अवसर पर महामंडलेश्वर अभय दास जी महाराज, राज्य संयोजक संत प्रकोष्ठ श्री बहादुर सिंह गुर्जर, राज्य संयोजक व राजस्थान महंत मुक्तानंद जी महाराज राष्ट्रीय संयोजक संत प्रकोष्ठ अखंड आश्रम शाजापुर मध्य प्रदेश कोटा व देहदान स्वर्गीय अमिता भार्गव स्मृति संस्थान के अध्यक्ष अरुण भार्गव, आनंद अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निर्देशक आकाश भार्गव आदि भी पूजा के समय उपस्थित रहे।
7 मार्च से 13 मार्च तक कथा वाचन होगा जो कि कल दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:30 बजे गीता भवन सरोवर में निरंतर जारी रहेगा।यह जानकारी संगठन मंत्री राजश्री जी ने दी।





