Monday, March 9, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ज्योतिष महासम्मेलन में कोटा के युवा ज्योतिषी सोहन सिंह चौहान सम्मानित

झालावाड़/मदन मोहन जी महाराज ट्रस्ट झालावाड़ के तत्वावधान में आयोजित ज्योतिष महासम्मेलन में राज्य भर के अनेको ज्योतिषियों ने शिरकत की ।

राघवेंद्र कला संस्थान के प्रवक्ता वैभव गौतम में बताया कि कोटा के युवा ज्योतिषी सोहन सिंह चौहान ने कोटा का प्रतिनिधित्व किया तथा विवाह में आ रही समस्याओं पर अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने बताया कि यदि सप्तम भाव पीड़ित हो अथवा शत्रु ग्रह की दृष्टि में हो तो इसी स्थिति में विवाह विलंब से हो सकता है अथवा वैवाहिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। सोहन रंगकर्मी भी है तथा ज्योतिष की निशुल्क सेवा कोटा में देते है। इस अवसर पर सोहन सिंह का संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। श्री राघवेंद्र कला संस्थान कोटा द्वारा झालावाड़ में सम्मानित होने पर सोहन सिंह का अभिनंदन किया गया तथा उन्हें माल्यार्पण कर बधाई दी गई। इस अवसर पर ऋषि राज गौतम, आनंद मंगल, संतोष जैन,नवीन अरोड़ा, दीपक शर्मा, जितेन्द्र गौतम सहित अनेको कलाकार उपस्थित रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles