Monday, July 27, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ईरान–इजरायल तनाव के कारण दुबई में फंसे बारां जिले के परिवारों की वतन वापसी की प्रक्रिया प्रारंभ

-अखिल नामा

बारां । ईरान और इजरायल के बीच जारी क्षेत्रीय तनाव के चलते दुबई में फंसे बारां जिले के परिवारों की वतन वापसी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। स्थानीय स्तर पर समन्वय और आवश्यक औपचारिकताओं के माध्यम से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित भारत लौटाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारां शहर के ऑटोमोबाइल व्यवसायी चित्रेश पाटिरा, उनकी पत्नी जिग्नेशा पाटिरा तथा पुत्र हैताश को 5 मार्च की फ्लाइट से अहमदाबाद के लिए टिकट उपलब्ध कराई गई है। यह उड़ान रात्रि 10:30 बजे प्रस्थान कर अहमदाबाद पहुँचेगी।

 

उल्लेखनीय है कि पतीरा परिवार अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ मनाने के लिए दुबई गया था और 28 फरवरी को भारत लौटना निर्धारित था, किंतु क्षेत्रीय तनाव के कारण उड़ानें प्रभावित होने से उनकी वापसी में विलंब हुआ। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक समन्वय के पश्चात उनकी वापसी सुनिश्चित की जा रही है।

इसी क्रम में हरनावदा शाहजी निवासी नवल किशोर गर्ग एवं नरेंद्र खंडेलवाल के परिवार भी उड़ानें रद्द होने के कारण दुबई में ही रुके हुए हैं। संबंधित परिवार होटल में ठहरकर नई उड़ानों की उपलब्धता की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उनकी सुरक्षित वापसी के लिए भी प्रयास जारी हैं।

प्रशासन और संबंधित एजेंसियाँ स्थिति पर सतत निगरानी रखते हुए प्रभावित नागरिकों को आवश्यक सहायता प्रदान कर रही हैं। सभी परिवारों की सुरक्षित और शीघ्र वतन वापसी प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles