कोटा/वांछित फाउंडेशन परिवार ने रामबेटी वृद्धाश्रम में पुष्प पंखुड़ियों से होली स्नेह मिलन का आयोजन किया। वांछित फाउंडेशन, दिल्ली टीम ने 02 मार्च को शाम 4:30 से 6:30 बजे के बीच ” रामबेटी वृद्धाश्रम ” दिल्ली में “पुष्प पंखुड़ियों होली स्नेह मिलन ” का आयोजन किया।
वांछित फाउंडेशन परिवार के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रहने वालों को चन्दन तिलक एवम् पुष्पों पंखुड़ियों को एक दूसरे के ऊपर डालकर बधाई दी और उन्हें यह एहसास दिलाया कि वे अकेले नहीं हैं। इस मुलाकात से वृद्धाश्रम में अपना दूसरा जीवन बिता रहे बुजुर्गों के चेहरों पर बड़ी मुस्कान आ गई।
होली जैसे अवसर उनके दुख और अवसाद को दूर करते हैं। उनके साथ बिताया गया समय बहुत ही शानदार था और वांछित फाउंडेशन परिवार को वृद्धजनों से आशीर्वाद एवम् प्यार मिला जो कोई दे नहीं सकता।
डॉ. सुनीता मेहरोत्रा, संस्थापिका एवम् राष्ट्रीय अध्यक्षा, ने भावुक होते हुए सभी को रंगउत्सव की हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आयोजन वृद्धजनों के लिए एक नया जीवन देने जैसा है।
डॉ. साक्षित, महासचिव, वांछित फाउंडेशन ने अपने सभी मित्रों संग सभी का पुष्प पंखुड़ियों के साथ होली मिलन के अवसर पर वृद्ध जनों का आशीर्वाद लिया और सभी वांछित फाउंडेशन परिवार की ओर से सभी के सुखमय जीवन की कामनाएं करते हुए रंगउत्सव की हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दी।
डॉ सुनीता मेहरोत्रा ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया उनकी उपस्थिति के लिए। विशेष आभार बबली, सरोज नेगी, शशिबाला, खुशी, ग्रेटी,पूनम,सुदेश, सोनिया, मीनू,सुषमा का किया।
बबली ,सरोज ग्रेटी,पूनम ने सभी का तिलक किया। शशिबाला, खुशी, सुदेश ने सभी पर पुष्प वर्षा की। ग्रेटी, पूनम, बबली,सरोज, खुशी,शशिबाला सबने मिलकर सभी को जलपान कराया।






