Tuesday, June 2, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विजयवर्गीय स्थानीय सभा, महावीर नगर केशवपुरा ने रंगोत्सव हर्षोल्लास से मनाया 

कोटा/विजयवर्गीय स्थानीय सभा महावीर नगर केशवपुरा द्वारा दिनांक 2 एवं 4 मार्च को दो दिवसीय होली महोत्सव बड़े ही उत्साह, उल्लास एवं पारंपरिक संस्कृति के साथ आयोजित किया गया।

धनेश विजयवर्गीय’दिव्य’‌ ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम दिवस 2 मार्च को समाज बंधुओं द्वारा सामूहिक रूप से विधि-विधान पूर्वक होलिका दहन किया गया। इसके पश्चात भव्य फागोत्सव एवं श्रीनाथ जी की दिव्य स्वरूप की छवि के सम्मुख भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भागवत भजनों की मधुर प्रस्तुति पर समाज बंधुओं ,मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक नृत्य कर आनंद लिया।

 

द्वितीय दिवस 4 मार्च को समाज के सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। तत्पश्चात सामूहिक रंगोत्सव एवं गेम्स, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रस्तुतियाँ एवं मनमोहक नृत्य हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्थानीय सभा द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

महामंत्री रामावतार,विनोद विजय पंवालिया ने बताया कि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  सुरेंद्र जी ‘मोशन’ में रहे। विशिष्ट अतिथियों में विजयवर्गीय नवयुवक मंडल के अध्यक्ष सीताराम विजय, हाड़ौती प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष चौथमल विजय, महासभा के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट रविंद्र विजय महामंत्री रामबाबू विजय समाजसेवी रामलाल  विजय, मंडल संयोजक विद्याधर  विजय, स्थानीय सभा के महामंत्री रामअवतार  एवं विनोद , कोषाध्यक्ष धनेश जी, ‘दिव्य’ ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय  , मनोज़  कार्यक्रम संयोजक निशांत विजय सरकन्या सहित अनेक वरिष्ठ समाज बंधु उपस्थित रहे।

अध्यक्ष मयंक विजयवर्गीय ने बताया कि इस भव्य आयोजन की तैयारियाँ पिछले एक माह से निरंतर चल रही थीं, जिसके परिणामस्वरूप कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं शानदार रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में स्थानीय सभा महिला मंडल की संयोजिका संतोष जी, नीतू विजय, बृजेश विजय, ममता विजय, हाड़ौती की पूर्व संयोजिका शिल्पा जी विजय सहित समस्त मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अंत में सभी समाज बंधुओं ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसादी ग्रहण कर कार्यक्रम का आनंद लिया।

विजयवर्गीय स्थानीय सभा महावीर नगर केशवपुरा द्वारा इस सफल आयोजन के लिए समस्त समाजजनों का आभार व्यक्त किया गया। ‎

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles