कोटा। हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति, कोटा महानगर के तत्वावधान में हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में 17 से 21 मार्च तक पंचदिवसीय भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत मातृशक्ति वाहन रैली, महाआरती, स्वदेशी मेला, भजन संध्या तथा सर्व हिन्दू समाज की विराट वाहन रैली जैसे विविध आयोजन होंगे।
हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति कोटा महानगर की तैयारी समीक्षा बैठक गुरुवार सायं 7 बजे टीलेश्वर महादेव मंदिर परिसर, टीलेश्वर चौराहे पर आयोजित हुई।
बैठक में अतिथि मौजीबाबा धाम से महामंडलेश्वर साध्वी हेमा सरस्वती, कबीर आश्रम चेतन धाम से सद गुरु प्रभाकर देव साहिब, महामंडलेश्वर रंजीतनंद जी महाराज, श्रीकुलम शक्तिपीठ माताश्री नीति अंबाजी, महानगर आयोजन समिति अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल मंचस्थ रहे एवं संचालन महामंत्री डॉ. बाबूलाल भाट ने किया।अतिथि संतों नें आव्हान किया है कि हिन्दू नववर्ष अपना है और इसे पूरे उत्साह ओर उल्लास से उत्सव स्वरूप में आयोजित करें।
कबीर आश्रम चेतन धाम से सद गुरु प्रभाकर देव साहिब ने आव्हान किया कि हिन्दू युवाओं और बालकों के बीच में अपने नववर्ष की अधिकतम जानकारी देकर इसे विस्तृत और व्यापक बनाना चाहिए।
महामंडलेश्वर रंजीतनंद जी ने कहा कि ” हिन्दू समाज को निरंतर चैतन्य रह करना चाहिए। भारत अनादिकाल से हिन्दू राष्ट्र है और हमेशा रहेगा। हमें पूरी शक्ति के साथ हिन्दू नववर्ष को आयोजित करें।
महामंडलेश्वर साध्वी हेमा सरस्वती के आव्हान किया कि हिन्दू समाज इसे स्वतः मनाये स्वयं की भागेदारी से मनाएँ। महामंडलेश्वर माता नीति अंबा जी ने कहा कि हिन्दू समाज जाग्रत समाज है, हमें अपने नववर्ष को पूर्ण उत्साह से मनाना चाहिए।
महानगर के अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल नें कहा कि हिन्दू नववर्ष के सभी कार्यक्रम समाज के अपने हैँ और इन्हें पूरी तरह से सफलतापूर्वक मनाएंगे।
बैठक में वाहन रैली संयोजक युधिष्ठिर सिंह हाड़ा, मातृशक्ति वाहन रैली संयोजिका रेणु मिश्रा, स्वदेशी मेला संयोजक प्रमोद राठौर तथा भजन संध्या संयोजक पंकज मेहता सहित महानगर की 12 नगर समितियों के संयोजकों ने अपनी अपनी तैयारियों के वृत्त प्रस्तुत किये।
कार्यक्रमों की शुरुआत 17 मार्च को मातृशक्ति वाहन रैली से होगी। यह रैली दोपहर 3 बजे नयापुरा स्टेडियम से प्रारंभ होकर गोदावरीधाम (रावतभाटा रोड) तक जाएगी, जिसमें कोटा महानगर की मातृशक्ति अपने दोपहिया वाहनों के साथ भाग लेकर हिन्दू नववर्ष के आयोजन का शुभारंभ करेगी।
18 मार्च को हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर कोटा महानगर की लगभग 120 बस्तियों में एक साथ महाआरती का आयोजन किया जाएगा। मंदिरों व धर्मस्थलों पर आयोजित इन महाआरतियों में स्थानीय सर्व हिन्दू समाज की सहभागिता रहेगी। आयोजन की जिम्मेदारी महानगर की 12 नगर समितियों को सौंपी गई है। जो 120 से अधिक बस्तीयों में महाआरतियों का आयोजन सम्पन्न करवाएंगी।
वर्ष प्रतिपदा (19 मार्च) से दशहरा मैदान में दो दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले का समापन 20 मार्च की रात्रि में प्रसिद्ध भजन गायिका गीता रेबारी की भजन संध्या के साथ होगा, जो स्वदेशी मेले के कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगी।
21 मार्च को सर्व हिन्दू समाज की विराट वाहन रैली आयोजित की जाएगी। महानगर के 12 नगरों से निकलने वाली रैलियां चार प्रमुख स्थानों—कॉमर्स कॉलेज, आईटीआई परिसर (डीसीएम रोड), नयापुरा स्टेडियम और मल्टीपरपज स्कूल गुमानपुरा पर एकत्र होकर टीलेश्वर चौराहे पर सायंकाल 5 बजे महासंगम करेंगी। इसके पश्चात यह विशाल रैली टीलेश्वर चौराहे से जड़ के बालाजी (दशहरा मैदान) पहुंचकर सम्पन्न होगी।
इसी प्रकार महानगर के 12 नगरों में नगर स्तरीय समितियों की घोषणा की गईं है। जिसमें गणेश नगर मंडल के संयोजक दिलीप सिंह और सहसंयोजक मुकेश जोशी, विवेकानंद नगर के संयोजक चंद्र प्रकाश नागर सहसंयोजक महावीर नागर, चाणक्य नगर के संयोजक लहरी शंकर गौतम सहसंयोजक देबू राही, विश्वकर्मा नगर के संयोजक अश्वनी सहसंयोजक महेंद्र पाल, प्रताप नगर के संयोजक विकास पचवारिया,सहसंयोजक अनिल माहेश्वरी,दीनदयाल नगर के संयोजक युधिष्ठिर खटाना सहसंयोजक संदीप भाटिया, सूरज नगर के संयोजक ओमप्रकाश कश्यप सहसंयोजक भूपेंद्र भैया, अंबेडकर नगर के संयोजक महावीर सुवालका सहसंयोजक ब्रजमोहन राठौर, शिवाजी नगर के संयोजक बृजेश शर्मा सहसंयोजक योगेंद्र बत्रा, संभाजी नगर के संयोजक शिवराज गोड, सह संयोजक महेंद्र निर्भय, तानाजी नगर के संयोजक देवेंद्र त्रिपाठी सहसंयोजक दिनेश नागर, गायत्री नगर के संयोजक देवराज वर्मा सहसंयोजक रामस्वरूप शर्मा होंगे।
बैठक में समाजसेवी सत्यनारायण यादव, श्यामबिहारी नागर, सत्यनारायण श्रीवास्तव, ओमप्रकाश त्रिपाठी,पंकज मेहता, हेमंत विजय, मुकुट नागर,हिरेन्द्र शर्मा, महेश विजय,राजाराम कर्मयोग,प्रमोद राठौड़,किसन पाठक,अरविन्द सिसोदिया,सुनील पोकरा, मुकेश विजय, के पी सिंह, लोकेन्द्र सिंह राजावत, सुमेर सिंह,रामचरण लोधा।
युधिष्ठर खटाना,,चेतना मोरवाल, रीना शुक्ला, पवन भटनागर, राजेंद्र अग्रवाल, , डॉ अनुपमा चतुर्वेदी, डा ज्योति शर्मा, सुनीता गोयल जोली, विजयलक्ष्मी गौतम, अर्चना गुर्जर, सोनू सिंघानिया संतोष नामा, अनुराधा गोस्वामी, हेमलता आदि प्रमुखरूप से मौजूद रहीं.
इस दौरान महानगर एवं नगर समितियों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






