Tuesday, June 2, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

संविधान संगोष्ठी में अंतरराष्ट्रीय सिल्वर मेडलिस्ट सुनील कुमार साहू सम्मानित, संघर्ष की कहानी बनी प्रेरणा

– रामावतार राठौर

कोटा। “संविधान एवं मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूकता” विषय पर आयोजित संविधान विचार संगोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट सुनील कुमार साहू को खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उन्हें अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, जहाँ पूर्व सांसद Ram Narayan Meena एवं समाजसेविका Tamanna Sharma, धनपाल मीणा जी के करकमलों से मेडल पहनाकर, ट्रॉफी, माला और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।ब

सुनील कुमार साहू ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। वहीं राष्ट्रीय खेलों में उन्होंने लगातार 6 पदक अपने नाम किए हैं। पिछले तीन वर्षों में 20 पदक, जिनमें 12 स्वर्ण पदक शामिल हैं, जीतकर उन्होंने खेल जगत में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उनकी इन उपलब्धियों के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

कार्यक्रम में मंच से सुनील कुमार साहू ने अपने जीवन के संघर्षों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने की प्रेरणादायक यात्रा साझा की। उनकी कहानी ने उपस्थित लोगों और युवाओं को कड़ी मेहनत, हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles