Friday, October 16, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

देवास में संपन्न हुआ बृहन्महाराष्ट्र मंडल का 74वां राष्ट्रीय अधिवेशन, कोटा के अमोल चावरेकर को राजस्थान की कमान

कोटा/मध्य प्रदेश के देवास में आयोजित बृहन्महाराष्ट्र मंडल, नई दिल्ली का 74वां तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस गौरवमयी आयोजन में कोटा महाराष्ट्रीय समाज ने प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई। अधिवेशन के समापन पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें कोटा के अमोल चावरेकर को राजस्थान प्रांत का ‘प्रांत कार्यवाह’ नियुक्त किया गया है।

​महाराष्ट्रीय समाज कोटा के प्रवक्ता विशाल उपाध्या ने बताया कि देवास में आयोजित इस महाधिवेशन में कोटा समाज की ओर से अध्यक्ष अनिल खांडेकर, सचिव भावना काळे एवं सह-सचिव अमोल चावरेकर ने कोटा का प्रतिनिधित्व किया। अधिवेशन में सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया के उपरांत अमोल चावरेकर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसके तहत वे अब संपूर्ण राजस्थान प्रदेश में मंडल के कार्यों और समाज के विस्तार का दायित्व संभालेंगे।

​दिग्गजों का मिला मार्गदर्शन:

अधिवेशन में मुख्य रूप से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा ताई महाजन, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलिंद महाजन एवं प्रधान कार्यवाह दिलीप कुम्बोस्कर उपस्थित रहे। इस तीन दिवसीय आयोजन में सांस्कृतिक संरक्षण, सामाजिक समरसता और भविष्य की योजनाओं पर मंथन किया गया।

​1000 से अधिक प्रतिनिधि जुटे:

प्रवक्ता ने बताया कि इस 74वें राष्ट्रीय अधिवेशन में कश्मीर से कन्याकुमारी तक, संपूर्ण भारत से 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। चावरेकर की इस नियुक्ति पर कोटा महाराष्ट्रीय समाज के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे कोटा शहर के लिए एक उपलब्धि बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles